एच.एम.वी. ने मनाई आर्गेनिक होली

जालंधर (अरोड़ा):- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के एनवायरनमेंट क्लब एवं जूलॉजी विभाग की ओर से डीबीटी स्टार स्कीम के अन्तर्गत प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में ससटेनेबल एवं सुरक्षित त्यौहारों को प्रोमोट करने के लिए आर्गेनिक होली का आयोजन किया गया। इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक रंगों के अधिक प्रयोग को उत्साहित करना था, साथ ही सिंथेटिक रंगों के प्रयोग से होने वाले नुक्सान के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया। सभी फैकल्टी सदस्यों व छात्राओं ने प्राकृतिक, इको-फ्रैंडली व फूलों की पत्तियों से बने रंगों का प्रयोग करके रंगों का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर आर्गेनिक कलर कार्ड़ तथा इको-फ्रैंडली रंगोली मेकिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। छात्राओं ने होली की थीम पर होममेड कार्ड भी बनाए। इस अवसर पर एक मैसेज कार्नर भी सेट किया गया था जिसके माध्यम से अध्यापकों व छात्राओं ने होली की बधाइयां लिखी। एनवायरनमेंट क्लब की ऑफिस बियरर छात्राओं गुरलीन व रिधिमा ने सारे इवेंट को कोआर्डिनेट किया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सभी को होली की बधाई दी एवं जूलॉजी विभाग एवं एनवायरनमेंट क्लब की ओर से होली के अवसर पर इको-फ्रैंडली एवं हर्बल रंगों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने हेतु किए गए प्रयास की सराहना की। डॉ. सीमा मरवाहा, डीन अकादमिक व जूलॉजी विभागाध्यक्षा ने छात्राओं को हानिकारक सिंथेटिक कलर न प्रयोग करने की सलाह दी। एनवायरनमेंट क्लब इंचार्ज डॉ. साक्षी वर्मा व को-इंचार्ज रवि कुमार ने भी छात्राओं को प्राकृतिक रंग प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ईनाम व ई-सर्टीफिकेट दिए गए। सहायक कर्मचारी सचिन कुमार ने समारोह के सारे प्रबंध देखे।

About admin

Check Also

नितिन कोहली ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का लंबे समय से संजोया सपना पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री मान का आभार जताया

कोहली ने कहा कि आजादी के बाद पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *