हवन यज्ञ से हुआ एचएमवी कालेजिएट स्कूल के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

जालंधर(अरोड़ा):- एच.एम.वी. कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के कुशल मार्गदर्शन में एसएससी-1 के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के आयोजन से किया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं को आर्शीवाद देना व उन्हें नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। सर्वप्रथम परमपिता परमात्मा के चरणों में नतमस्तक होते हुए मंत्रोच्चारण और वेदों के माध्यम से वातावर को पवित्र बनाकर अग्नि में आहूतियां डालकर सर्वमंगल की कामना की गई। प्राचार्या डॉ. सरीन ने छात्राओं को अपने व्यक्तित्व में सकारात्मकता का संचार करने व सीखने की चाह को कायम रखते हुए जीवन में निरंतर अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को नए सत्र के शुभारंभ की बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. सीमा मरवाहा, स्कूल कोआर्डिनेटर व डीन अकादमिक ने छात्राओं को पूरी लगन व मेहनत के साथ जीवन में सफलता हासिल करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने श्रेष्ठ पुस्तको का पठन-पाठन ·रने एवं आधुनिक तकनीको का उचित व सही ढंग से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। अरविंदर कौर स्कूल को कोआर्डिनेटर ने छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अशैक्षणि· गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। हवन की समाप्ति डॉ. मीनू तलवाड़ द्वारा शांति पाठ से की गई। इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट अकाऊंट पंकज ज्योति, सुपरिटेंडेंट जनरल सीमा के. जोशी एवं स्कूल सेक्शन के अध्यापक मौजूद रहे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *