Breaking News

पिम्स) हॉस्पिटल के स्किन विभाग में स्पेशल लाइट से चमड़ी की बीमारियों का इलाज करने के लिए एक विशेष उपकरण मशीन लगाई गई

जालंधर (मक्कड) – पंजाब इंस्टीच्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल के स्किन विभाग में स्पेशल लाइट से चमड़ी की बीमारियों का इलाज करने के लिए एक विशेष उपकरण मशीन लगाई गई हैl इस मशीन का उद्धघाटन पिम्स के चेयरमैन डॉ कंवलजीत सिंह ,डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ राजीव अरोड़ा, हॉस्पिटल डायरेक्टर गुरकीरत सिंह द्वारा रिबन काट कर किया गयाl

इस अवसर पर उनके साथ डॉ एच के चीमा ,डॉ एन के नेकी ,डॉ गोमती महाजन ,डॉ सीमा बंधु ,डॉ आर एल बस्सन ,डॉ करण छाबड़ा ,डॉ निष्ठा एवं डॉ राबिया उपस्थित थेl

इससे पहले डॉ बस्सन ने चेयरमैन डॉ कंवलजीत सिंह और प्रिंसिपल डॉ राज़ीव अरोड़ा का बुके देकर स्वागत किया l डॉ आर एल बस्सन ने बताया कि इस मशीन द्वारा चमड़ी के भिन्न भिन्न रोगों जैसे सोरायसिस ,फ़ुलवैरी ,एलर्जी ,एग्ज़िमा,एक्ज़िमा,खारिश, जनेयु आदि का सफल इलाज किया जाएगा।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *