दर्शन अकादमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई होली

जालंधर(कुलविंदर):-दर्शन अकादमी, जालंधर में नर्सरी से यू.के.जी. तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने होली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। सभी बच्चे घर से ही रंग-बिरंगी, आकर्षक पोशाकों में आए और अपने साथ अलग-अलग ऑर्गेनिक रंग भी लाए।शिक्षकों ने बच्चों को होली के त्यौहार का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि यह पर्व नफरत को भुलाकर प्रेम, भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश देता है।इसके बाद बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर होली का आनंद लिया। बच्चों ने एक-दूसरे को हल्के, प्राकृतिक रंग लगाकर इस रंगों के त्यौहार को मनाया। चारों ओर खुशी और उत्साह का माहौल था। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दिनेश सिंह ने सभी छात्रों को होली की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सद्भाव का पर्व है, जिसे हमें पूरे आनंद और हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।इस उत्सव ने नन्हे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी और उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने का एक सुंदर अवसर प्रदान किया।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *