Breaking News

के.एम.वी. द्वारा मनाई गई इको फ्रेंडली होली रंग-बिरंगे फूलों के साथ मनाया गया त्यौहार

जालंधर (मोहित अरोड़ा):-भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर में रंगों का त्योहार होली इको फ्रेंडली तरीके के साथ विद्यालय प्रांगण में मनाया गया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी तथा समूह फैकेल्टी मेंबर्स ने रंग-बिरंगे फूलों के साथ यह त्यौहार मना कर अपनी खुशियों को एक-दूसरे के साथ सांझा किया.

इस अवसर पर सभी को मिठाइयां भी बांटी गई. छात्राओं ने खूबसूरत रंगों के साथ एक दूसरे को तिलक लगाकर होली के त्यौहार की मुबारकबाद सभी को दी. मैडम प्रिंसिपल ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए सभी को होली की हार्दिक भकामनाएं देने के साथ-साथ सभी के जीवन में खुशी,उल्लास, तरक्की तथा आपसी प्यार के साथ लबरेज़ रहने की कामना की.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहार जहां किसी भी व्यक्ति को उसकी संस्कृति तथा विरासत के साथ जोड़ने का काम करते हैं वही साथ ही आपसी प्रेम-प्यार का प्रतीक भी बनते हैं. इसके अलावा विद्यालय के संगीत विभाग की ओर से होली के त्योहार से संबंधित गीतों ने भी माहौल में त्योहार के रंग को और गहरा किया.

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *