Breaking News

एच.एम.वी. में हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा):- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के जूलॉजी विभाग द्वारा डीबीटी स्टार स्कीम के अन्तर्गत में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के मार्गदर्शन में सिनर्जी लैब के सहयोग से हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरू·ता फैलाना एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में बताना था।

सिनर्जी पैथालिजी लैब के लैब स्टाफ सदस्यों ने विभिन्न जरूरी टैस्ट किए जिनमें फिजि·ल एग्जामिनेशन, ब्लड शूगर लैवल जांच तथा अन्य टैस्ट शामिल थे। एमडी पैथालिजी डॉ. ·रिश्मा गोयल ने लाइफ स्टाइल चुनाव पर विशेषज्ञ राय दी। कैंप में टीचिंग, नॉन-टीचिंग, स्पोर्टिंग स्टाफ, मैस, कंटीन सदस्यों व छात्राओं ने अपनी जांच करवाई। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने जूलॉजी विभाग के प्रयास की सराहना की। डीन अकादमिक एवं जूलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा मरवाहा ने सिनर्जी लैब की डायरेक्टर डॉ. दीक्षा चौधरी का आभार व्यक्त किया। कैंप के कोआर्डिनेटर डॉ. साक्षी वर्मा व रवि कुमार थे। स्पोर्टिंग स्टाफ सदस्य सचिन ने कैंप के आयोजन में पूरा सहयोग दिया।

Check Also

डी फायर डांस स्कूल एंड फिटनेस सेंटर लेकर आ रहा है “हैप्पी हार्ट्स समर कैंप 2026”

जालंधर (अरोड़ा) :- बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को मजेदार, एक्टिव और यादगार बनाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *