Breaking News

एच.एम.वी. में कैमड्रा पर वर्कशाप

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के कैमिस्ट्री विभाग की आर. वेंकटरमन कैमिकल सोसाइटी की ओर से डीबीटी स्टार स्कीम के अन्तर्गत कैमड्रा कैमिकल स्ट्रक्चर ड्रा करने के लिए सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। आर. वेंकटरमन कैमिकल सोसाइटी की इंचार्ज तथा कैमिस्ट्री विभागाध्यक्षा दीपशिखा ने कैमिस्ट्री की आधुनिक तकनीकों व सॉफ्टवेयर पर प्रकाश डाला। कैमड्रा एक कैमिकल ड्राइंग सॉफ्टवेयर है जिसकी सहायता से नए कैमिकल स्ट्रक्चर, रिएक्शन तथा डायग्राम बनाए जाते हैं ताकि मुश्किल कैमिकल कंपाउंड की बनावट को समझा जा सके। दीपशिखा ने कहा कि वर्कशाप का उद्देश्य प्रतिभागियों को कैमड्रा से परिचित करवाना तथा थ्री डी विजुएलाइजेशन के माध्यम से उन्हें बेहतर तरीके से समझना था। छात्राओं को हैंड्स ऑन अनुभव दिया गया। वर्कशाप का संचालन विभाग के फैकल्टी सदस्यों डॉ. वंदना ठाकुर, डॉ. रजनीत कौर व सुश्री तनीषा द्वारा किया गया। इस वर्कशाप में कुल 35 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि एचएमवी का उद्देश्य सदैव ही छात्राओं को नवीनतम तकनीकों की जानकारी देना रहा है जिससे छात्राएं अपने क्षेत्र में परिपक्व हो जाती हैं।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *