Breaking News

एचएमवी में मशीन हैंडलिंग पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के डिकााइन विभाग द्वारा मशीन हैंडलिंग कढ़ाई एवं सिलाई विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। डिकााइन विभाग की छात्राओं ने मशीन सैटिंग, लूब्रीकेशन, सफाई, सुई बदलना, बाबिन इश्यू, सीम इश्यू तथा मशीन के रख-रखाव के गुर सीखे। इस वर्कशाप से डिकााइन विभाग की छात्राओं की उत्पादकता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। बतौर रिसोर्स पर्सन तकनीकी विशेषज्ञ यशपाल सा·रवाल उपस्थित थे।

इस अवसर पर डिकााइन विभागाध्यक्षा डॉ. राखी मेहता ने सिलाई की तकनीको पर एक वयाख्यान भी दिया। डिकााइन विभाग की छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों मनिका व रीतिका ने भी तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने डिकााइन विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार की वर्कशाप भविष्य में भी आयोजित की जानी चाहिए।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *