राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप टेंट पेगिंग-2024-25

व्यक्तिगत किर्च स्पर्धा में बी.एस.एफ. टीम के भगवान बी पटेल ने स्वर्ण पदक जीता

जालंधर (अरोड़ा) :- स्थानीय पी.ए.पी. परिसर के खेल-कम-प्रशिक्षण मैदान में चल रही राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप टेंट पेगिंग-2024-25 की व्यक्तिगत तलवार स्पर्धा के परिणाम घोषित किए गए। इस प्रतियोगिता में 118 घुड़सवारों ने भाग लिया तथा बी.एस.एफ. टीम के भगवान बी पटेल ने अपने घोड़े काव्या के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। पंजाब पुलिस टीम के डी.एस.पी. जसविंदर सिंह ने अपनी घोड़ी सुधा के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता, जबकि भारतीय नौसेना टीम के अंकित कुमार ने अपनी घोड़ी चांदनी के साथ कांस्य पदक जीता।


सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा और किर्च के संयुक्त परिणामों में असम राइफल टीम के डबलजू लमाटी ने अपने घोड़े मनोराक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। दरूवा नोड दिल्ली टीम के संदीप कुमार ने अपने घोड़े हैलो किंग के साथ दूसरा स्थान हासिल करके रजत पदक जीता और 61 कैवेलरी (सेना) टीम के बोंगे गणेश ने अपने घोड़े मावला के साथ तीसरा स्थान हासिल करके कांस्य पदक जीता।


डा. अतुल फुलजले आई.पी.एस.इंस्पैकेटर जनरल बी.एस.एफ. ने विजेता घुड़सवारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। 21-02-25 को राष्ट्रीय टैट पेगिंग कार्यक्रम टेट पेगिंग टीम स्वोर्ड सुबह 7 बजे शुरू होगी और टेट पेगिंग इंडियन फाइल टीम स्वोर्ड दोपहर 2 बजे शुरू होगी, जिसमें राइडर्स की 24 टीमें भाग लेंगी।

Check Also

जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्मेदारी

जालंधर (अरोड़ा) :- हेल्थ केयर एसोसिएशन की एक सादगीपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *