एपीजे स्कूल मॉडल टाउन जालंधर में बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया वसंत पंचमी का पर्व

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल मॉडल टाउन जालंधर मे “ वसंत पंचमी का पर्व “एपीजे एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक सम्माननीय डॉक्टर सत्यपाल और एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम स्कूल के विशाल प्रांगण में बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा बच्चों को अपनी सभ्यता और संस्कृति के साथ जोड़ा गया, ऋतुओं की जानकारी देते हुए ऋतुराज वसंत के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना सभा से हुई। वसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती का विशेष महत्व होता है इसलिए कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया तथा सरस्वती पूजन किया गया। इस अवसर पर प्राइमरीवर्ग के सभी बच्चे पीले वस्त्र पहन कर आए। ऋतुराज वसंत की महिमा बताते हुए बच्चों द्वारा और कविताएँ प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्या प्रियंका ग्रोवर ने विद्यार्थियों को वसंत पंचमी के विषय में बताते हुए सभी बच्चों एवं अध्यापक वर्ग को वसंत की बधाई दी तथा कहा कि त्योहार हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जो हमारे अंदर नई स्फूर्ति एवं नव संचार का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी को वसंत पंचमी पर प्रसाद वितरित किया गया। सभी के सामूहिक प्रयासों से यह दिन यादगार बन गया।

About admin

Check Also

बी बी के डीएवी कॉलेज फॉर विमेन ने राज्य स्तरीय यूथ रेड क्रॉस शिविर में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डीएवी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर ने महाविद्यालय परिसर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *