केएमवी की छात्राओ ने एम.कॉम सेमेस्टर-III के परिणामों में प्रथम स्थान किया हासिल

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त) छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत है। पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्मेंट आफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का शैक्षणिक उत्कृष्टता का एक स्थायी रिकॉर्ड है, क्योंकि हर साल छात्राएँ शीर्ष मेरिट स्थान प्राप्त करते हैं। एम.कॉम सेमेस्टर-III के छात्राओं ने अपने शानदार परिणामों के साथ संस्थान का नाम रोशन किया है। तनवीर कौर और अवनीत कौर ने 9.45 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। नवजोत सैनी ने 8.82 एसजीपीए के साथ दूसरा स्थान और गुरदेव कौर, करमजीत कौर, सिमरनजीत कौर और कोमलप्रीत कौर ने 8.73 एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह उल्लेखनीय है कि इस कक्षा की 10 छात्राओं ने परीक्षा को डिस्टिंक्शन के साथ उत्तीर्ण किया। इन सभी छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अतीमा शर्मा द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया। प्राचार्या महोदया ने पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्मेंट आफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की प्रमुख डॉ. नीरज मैनी और अन्य दस्यों को छात्राओं को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपने संस्थान का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

About admin

Check Also

नितिन कोहली ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का लंबे समय से संजोया सपना पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री मान का आभार जताया

कोहली ने कहा कि आजादी के बाद पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *