डीएवी कॉलेज जालंधर के मुख्य लाइब्रेरियन स्वर्गीय नवीन सैनी जी की आत्मिक शान्ति के लिए भोग एवं रसम पगड़ी कल

जालंधर/अरोड़ा – डीएवी कॉलेज जालंधर के मुख्य लाइब्रेरियन नवीन सैनी नहीं रहे ‌उनका अंतिम संस्कार मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में ‌हुआ ‌जहां उन्हें मुख्य अग्नि उनके सुपुत्र सार्थक सैनी ने दी। ‌उनके निधन की खबर सुनते ही डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के इलावा पूरे जालंधर में शोक की लहर उमड़ पड़ी।

‌स्वर्गीय नवीन सैनी “एक समर्पित पेशेवर, एक अत्यंत सहानुभूतिपूर्ण पति, एक असाधारण रूप से देखभाल करने वाला पिता, एक निस्वार्थ और विचारशील पुत्र, एक प्यारा भाई और एक सच्चा मित्र थे। वह अपने पीछे यादों का एक समृद्ध भंडार छोड़ गए हैं”।

उनकी आत्मिक शान्ति के लिए रखे गए भोग एवं रसम पगड़ी तिथि 19-01-2025 को दोपहर 2 से 3 बजे तक,दिन रविवार को गीता मंदिर, अर्बन एस्टेट फेज I, जालंधर,दोपहर 2 से 3 बजे तक है ।

उनके आकस्मिक निधन पर जीवनजोत सवेरा समाचार पत्र समूह ने भी शोक व्यक्त कर ‌सैनी परिवार के साथ गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *