सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू डिफेंस कॉलोनी द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू डिफेंस कॉलोनी ने स्कूल प्रिंसिपल बबीता शर्मा और सभी स्टाफ सदस्यों के नेतृत्व में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई और शुभकामनाएं देने के लिए होटल डेस इन, जालंधर में एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। जिसमें जूनियर्स (कक्षा 11) ने सीनियर्स (कक्षा 12) को उनके भविष्य के लिए बधाई दी और कक्षा 11 ने भांगड़ा, गिद्दा, गायन आदि जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

12वीं कक्षा के छात्रों ने रैंप के जरिए शानदार स्टाइल शो से रेम्प वाक कर मंच पर आग लगा दी। पार्टी का आनंद लेने के लिए जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के लिए कई गेम्स का भी आयोजन किया। मिस्टर फेयरवेल का खिताब 12वीं आर्ट्स के आर्यन को और मिस फेयरवेल का खिताब 12वीं कक्षा की तारिष को मिला। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *