Breaking News

सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज द्वारा नववर्ष 2025 के आगमन पर लिए गए सकारात्मक संकल्प

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज में नववर्ष 2025 का आगाज़ सकारात्मक संकल्पों के साथ हुआ। जिसमें सभी शाखाओं के निर्देशकों, प्रिंसिपलों व अन्य स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को सही दिशा देने व उन्हें अच्छे व रचनात्मक संकल्प लेने व उनका पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न पोस्टर बनाए, जैसे कि कोई नया शौक सीखना, मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, खुद पर कम संदेह करना, किसी डर पर विजय पाना, व्यापक दृष्टिकोण बनाना, कम बहाने बनाना, एक बुरी आदत को छोड़ना, अधिक आभारी होना, आत्मविश्वासी होना, स्वस्थ भोजन करना, अपनी शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देना, दूसरों को माफ करना आदि।

इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों को नववर्ष की बधाई देते हुए संदेश दिया कि सभी विद्यार्थियों को इन संकल्पों का पालन करना चाहिए क्योंकि सब कुछ हासिल करने के लिए सफलता का सबसे अच्छा मार्ग यही है।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *