Breaking News

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में बी.ए. बी.एड. डिपार्टमेंट द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था ‘टीचर्स: आर्किटेक्ट्स ऑफ द फ्यूचर’। छात्राओं ने बड़े उत्साह से इस प्रतियोगिता में भाग लिया एवम सुंदर पोस्टर बनाए। दीपू राणा (सेमेस्टर सातवां), शुवेक्षा (सेमेस्टर पांचवा) ने प्रथम स्थान हासिल किया। ज्योतिका (सेमेस्टर तृतीय), प्रीति कुमारी (सेमेस्टर सातवां) ने द्वितीय स्थान हासिल किया एवम सेमेस्टर पांचवा से गरिमा तथा सेमेस्टर तृतीय से हरमनप्रीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों और प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. पूजा पराशर ने छात्रों को उनकी उत्साही भागीदारी और असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *