कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव पर सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शोभा यात्रा के रूट पर तैयारियों की समीक्षा, धार्मिक संगठनों के साथ की बैठक

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत और डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज अधिकारियों/कर्मचारियों को श्री गुरू रविदास जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में सजाई जाने वाली शोभा यात्रा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मेयर विनीत धीर भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री, डिप्टी कमिश्नर एवं मेयर ने 11 एवं 12 फरवरी 2025 को शोभा यात्रा एवं प्रकाश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी।
अधिकारियों और विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव और शोभा यात्रा को लेकर पुलिस, नागरिक प्रशासन और नगर निगम द्वारा उचित प्रबंध किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने पुलिस विभाग को शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरने वाली शोभा यात्रा के दौरान महिला पुलिस की समुचित तैनाती सुनिश्चित करने के साथ-साथ कार्यक्रम के दौरान उचित सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए।उन्होंने पुलिस से यह भी कहा कि सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शोभा यात्रा के दौरान यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए भी कहा गया।
इसी प्रकार, कैबिनेट मंत्री और डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर नगर निगम को शोभा यात्रा मार्ग पर सफाई, पीने के पानी की आपूर्ति, मोबाइल टॉयलेट यूनिट, स्ट्रीट लाइट और सजावट के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए भी कहा। उन्होंने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और स्वास्थ्य विभाग को इस अवसर पर विशेष मैडिकल टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस भव्य आयोजन को पूरी श्रद्धा एवं धार्मिक भावना के साथ मनाए जाने हेतु जिला प्रशासन से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने विभागों को अपने रूट प्लान, आवश्यक ट्रैफिक परिवर्तन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, शोभा यात्रा के रूट पर साफ-सफाई, पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना सहित अन्य कार्य करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सिविल सर्जन को इस भव्य आयोजन के दौरान मैडिकल सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने किसी भी प्रकार की मैडिकल आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस, डॉक्टरों की टीम तैनात करने को कहा।
मेयर विनीत धीर ने धार्मिक संगठनों को आश्वासन दिया कि जालंधर नगर निगम उनके सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जिसका संपर्क नंबर भी सांझा किया जाएगा, ताकि धार्मिक संगठन से कोई भी व्यक्ति उनसे संपर्क कर सके।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *