Breaking News

के एम वी ने आशीर्वाद और समृद्धि प्राप्ति के लिए किया हवन का आयोजन

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के हॉस्टल में पवित्र हवन का आयोजन करवाया गया .छात्राओं के उज्जवल भविष्य एवं अच्छी सेहत वह उन्हें शुभ आशीष देने के साथ-साथ सभी के कल्याण की कामना के साथ आयोजित हुए इस हवन में विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने फैकल्टी सदस्यों तथा हॉस्टल स्टाफ के साथ-साथ समूह छात्राओं ने हवन में आहुतियां डाल संपूर्ण विश्व के भले की कामना की. पवित्र मंत्रों के उच्चारण के साथ के.एम.वी. का नज़ारा देखते ही बन रहा था. मैडम प्रिंसिपल ने इस अवसर पर छात्राओं तथा प्राध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए कन्या महा विद्यालय की खुशहाली, प्रगति तथा सफल भविष्य के लिए प्रार्थना की और कहा कि यह हवन हमेशा ही सभी की खुशियों हर्ष-उल्लास तथा आपसी प्रेम-प्यार का आधार बने. इसके साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने तथा अपनी मेहनत एवं लगन के साथ कामयाबी हासिल करने के लिए प्रेरित किया. हवन उपरांत इस अवसर पर हॉस्टल एवं मैस के कर्मचारियों को सर्दियों के वस्त्र एवं कंबल भी विद्यालय की ओर से दिए गए. इस अवसर पर फैकल्टी सदस्यों के साथ-साथ हॉस्टल वार्डन भी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *