Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के कामर्स विभाग के प्राध्यापक पांचवीं बार निरंतर NPTEL Star के रूप में सम्मानित

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के प्राध्यापक श्री अमनदीप ठाकुर को मैनेजमेंट एंड मार्केटिंग के क्षेत्र में NPTEL Star रूप में सम्मानित किया गया। अमनदीप अभी तक NPTEL से 19 कोर्स पूर्ण कर चुके हैं और इस सत्र में उन्हें मार्केटिंग के क्षेत्र में NPTEL स्टार का सम्मान प्राप्त हुआ है और अभी तक उन्होंने विभिन्न IIT’s एवं IIM’s से 4 कोर कोर्स एवं तीन इलेक्टिव कोर्स पूरे किए हैं। अमनदीप ठाकुर ने NPTEL के मार्केटिंग पाठ्यक्रम में भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने अमनदीप ठाकुर की शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कॉलेज के विद्यार्थी तो विभिन्न क्षेत्रों में बुलंदियों को चूमते ही हैं हमारे प्राध्यापक भी निरंतर मेहनत करते हैं और अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त करके न केवल स्वयं का नाम रोशन करते हैं बल्कि हमारे कॉलेज को भी गौरवान्वित कर रहे हैं। डॉ ढींगरा ने कहा कि निश्चित रूप से अमनदीप हमारे बाकी टीचर्स के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। अमनदीप ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा जी की प्रेरणा एवं कॉमर्स विभाग की अध्यक्ष डॉ मोनिका मोगला के मार्गदर्शन को दिया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *