Breaking News

सेंट सोल्जर कॉलेज दानिशमंदा के विद्यार्थियों ने चमकाया ग्रुप का नाम

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- ज़िला स्तरीय युवा उत्सव 2024 द्वारा आयोजित गिद्दा प्रतियोगिता में सेंट सोल्जर कॉलेज दानिशमंदा के विद्यार्थियों ने प्रथम पुरस्कार जीता, जिसमें विद्यार्थियों ने 7000/- का पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में तमन्ना, कुमारी प्रीति, चेतना, स्नेहा, काशु, रितिका, हर्षिता, सनेहा, सपनदीप कौर, नैनिका, जशन बुट्टा, जशनदीप सिंह शामिल हैं तथा जशन नामक विद्यार्थी ने जी.एन.डी.यू के युवा उत्सव में शास्त्रीय वाद्यन ‘तबला’ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर ग्रुप का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सनसंगीता चोपड़ा ने उन्हें सम्मानित किया तथा उन्हें इन गतिविधियों में भाग लेते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वृंदावन धाम के लिए बस की रवाना

कहा, पंजाब सरकार पवित्र धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा करवाकर बुजुर्गों के सपने पूरे कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *