Breaking News

एच.एम.वी. के कॉमर्स क्लब ने मैनेजिंग अक्रॉस जेनरेशन्स विषय पर सेमिनार का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला के दिशा-निर्देशन में ‘मैनेजिंग अक्रॉस जेनरेशन्स: रीडिफाइनिंग द मॉडर्न वर्कप्लेस’ थीम पर एक सेमिनार का आयोजन किया। नेस्ले इंडिया लिमिटेड, मुंबई में सीनियर की अकाउंट एग्जीक्यूटिव और एच.एम.वी. के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स की पूर्व छात्रा रिचा सोढी इस मौके पर रिसोर्स पर्सन के तौर पर मौजूद थीं। पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की विभागाध्यक्षा मीनू कोहली ने रिचा सोढी का स्वागत किया और सेमिनार की थीम के बारे में बताया। उन्होंने अपनी पूर्व छात्रा का रिसोर्स पर्सन के तौर पर स्वागत करने पर बहुत गर्व महसूस किया और रिचा सोढी के कॉलेज के दिनों में एकेडमिक एक्सीलेंस, एक्स्ट्रा करिकुलर इन्वॉल्वमेंट और लीडरशिप रोल के शानदार संतुलन को याद किया। अपने संबोधन में रिचा सोढी ने छात्राओं को सवाल पूछने और उनके लिए मौजूद विभिन्न अवसरों में प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आज के मल्टी-जेनरेशनल वर्कप्लेस में आगे बढऩे के लिए ज़रूरी गुणों के तौर पर अनुशासन, खुद में बदलाव लाना और लगातार नए अनुभव सीखने पर ज़ोर दिया। उन्होंने छात्राओं को अपनी शख्सियत को निखारने और एक मजबूत चरित्र निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग को ऐसा प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सेशन आयोजित करने के लिए बधाई दी और अकादमिक शिक्षा और इंडस्ट्री की उम्मीदों के बीच के गैप को कम करने के लिए इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेमिनार छात्राओं को प्रैक्टिकल अनुभव देते हैं जिससे वे अपने प्रोफेशनल करियर में कदम रखने से पहले वर्कप्लेस की गतिशीलता को समझ पाते हैं। कॉमर्स क्लब की इंचार्ज डॉ. सीमा खन्ना ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। मंच संचालन डॉ. काजल पुरी और छात्रा मिस मान्या तनेजा ने किया। इस अवसर पर कॉमर्स विभाग से बीनू गुप्ता, आंचल महाजन, कनिका शर्मा और रितु भी मौजूद थीं। सेमिनार में बीकाम, बी.काम एफएस, बी.वाक बीएफएस, बी.वाक ई-कामर्स एंड डिजिटल मार्किटिंग और बीबीए सेमेस्टर एक की छात्राओं ने हिस्सा लिया और इससे महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।

Check Also

‘नन्हे कदम, सशक्त भारत’ की थीम पर ‘विवेशियस वाइब्रेंस 2026–27’ में इनोसेंट हार्ट्स, लोहारां के नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी चमक

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में एल.के.जी. के नन्हे-मुन्नों के लिए भव्य सांस्कृतिक …