Breaking News

बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन की छात्रा ने बी वॉक बैंकिंग में विश्वविद्यालय में प्राप्त किया शीर्ष स्थान

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों का परिचय देते हुए गौरव हासिल किया है। कॉलेज की बी वॉक बैंकिंग, सेमेस्टर-VI की छात्रा कृतिका अग्रवाल ने 7.85 सी जी पी ए के प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने कृतिका अग्रवाल को सम्मानित किया और उनकी सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने उसके परिश्रम एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट उपलब्धि उसकी लगन, प्रतिबद्धता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रमाण है। इस अवसर पर कामायनी आनंद, डीन, अकादमिक्स तथा डॉ. नीतू बाला, प्रमुख, पी.जी. विभाग वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन ने भी छात्रा को उसकी शानदार सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Check Also

‘नन्हे कदम, सशक्त भारत’ की थीम पर ‘विवेशियस वाइब्रेंस 2026–27’ में इनोसेंट हार्ट्स, लोहारां के नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी चमक

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में एल.के.जी. के नन्हे-मुन्नों के लिए भव्य सांस्कृतिक …