एचएमवी में एनएसएस कैंप का तीसरा दिन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के कुशल निर्देशन में एन.एस.एस. विभाग द्वारा सात दिवसीय विशेष कैंप के तीसरे दिन का थीम एजुकेशन एंड एनवायरमेंट : बिल्डिंग नॉलेज रहा। वालंटियर्स ने गिलां गांव में जाकर गांववासियों को स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। सरकारी स्कूल के बच्चों को स्वास्थ्य की सुरक्षा की नियम समझाए व उनसे सफाई के महत्व पर चर्चा की। प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. वीना अरोड़ा ने बच्चों को वातावरण की सुरक्षा के लिए वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज के फैशन डिकाायनिंग विभाग की रजनीत ने ग्रामीण स्त्रियों को कढ़ाई के विभिन्न टांको की जानकारी प्रदान की। एनएसएस एडवाइजर डॉ. अंजना भाटिया ने इको-फ्रैंडली वस्तुओं के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। दोपहर के खाने के बाद वालंटियर्स ने कॉलेज के बोटैनिकल गार्डन की सफाई में अपना श्रमदान किउअ। डॉ. मीनू तलवाड़, अध्यक्ष संस्कृति विभाग ने सेवा समर्पण व संस्कार : आज के समय को मांग विषय पर एक सारगर्भित व्ताख्यान प्रस्तुत को मानवीय मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने वालंटियर्स को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन डॉ. ज्योति गोगिया ने किया। इस अवसर पर हरमनु, गुरप्रीत भी उपस्थित थे।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अनुपयोगी प्लास्टिक बोतलों को हरित जीवन में बदलने का दिया संदेश

जालंधर (अरोड़ा) :- विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *