ध्यान गुरु “अर्चना दीदी” के दिव्य सानिध्य में जालंधर में गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेज 1 में “ऊँकार चक्र ध्यान साधना” शिविर आयोजित किया गया

जालंधर/अरोड़ा – ध्यान गुरु “अर्चना दीदी” के दिव्य सानिध्य में जालंधर में गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेज 1 में “ऊँकार चक्र ध्यान साधना” शिविर आयोजित किया गया । शिविर के प्रथम सत्र में आज ध्यान गुरु “अर्चना दीदी” ने दिल्ली , चंडीगढ़ एवं जालंधर से सम्मिलित साधकों को ओंकार साधना के माध्यम से दिव्य अनुभूतियां प्रदान कीं।

ओंकार की पवित्र ध्वनि से सूक्ष्म शरीर में उपस्थित सात चक्र को सक्रिय करते हुए साधकों ने आध्यात्मिक यात्रा में प्रवेश किया । गीता मंदिर के प्रधान राजेश अग्रवाल ने दीदी जी के प्रति जालंधर आगमन के लिए आभार अभिव्यक्त किया । सेलिब्रेटिंग लाइफ फाउंडेशन, जालंधर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने मिलकर दीदी जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया जिसमें सम्मिलित रहे – दीदी जी से दीक्षित डॉक्टर पूनम जैसल , शार्प आइडिया फर्नीचर से राजेश सेठी , गीता मंदिर के प्रधान राजेश अग्रवाल , मंदिर समिति से अनुराग अग्रवाल एवं विजय गुप्ता , नीलम महाय , प्रदीप एवं जनरल सिंह ।

Check Also

जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्मेदारी

जालंधर (अरोड़ा) :- हेल्थ केयर एसोसिएशन की एक सादगीपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *