सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने आई.के.जी पी.टी.यू में मारी बाजी

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित आई.के.जी पी.टी.यू नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में बाजी मारी। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह की देखरेख में किया गया। जिसमें क्विज प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों की सूची में रमनदीप सिंह, अनंत सागर, महेश डडवाल (बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) ने क्रमश: रजत पदक प्राप्त किया तथा बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के हरमनजोत ने भाषण प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। इस गौरवपूर्ण क्षण पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने इस अविश्वसनीय उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों और मार्गदर्शकों को बधाई दी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *