जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए डिस्ट्रिक्ट स्लोगन मानवता की सेवा के अंतर्गत सीनियर वाईस प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू व मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान रवि मलिक की रहनुमाई में एक जरूरतमंद परिवार को लड़की की शादी के लिए रजांईयां, तलांईया व आर्थिक मदद के रूप में 31000/- रुपए भेंट किए। यह प्रोजेक्ट रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा, पूर्व प्रधान लांयन रवि मलिक, ललतेश भसीन, आर एस आनंद,डाक्टर पी जे ऐस अनेजा, आर सी गुलाटी, सुरेंद्र कौर,उप प्रधान अशवनी मल्होत्रा, शाम लाल चुग्ग, सचिव गुलशन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी, पीआरओ सेवा सिंह, डाक्टर अमरजीत सैनी, सुधीर कपूर, अरुण वशिष्ट,एन के कांसरा,गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा के सहयोग से करवाया गया। मलिक साहब ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए, लायंस क्लब जालंधर ने इस वर्ष के कार्यकाल में फूड फार हंगर,आंखों के चश्में का वितरण कैंप और पौधारोपण व जरूरतमंद परिवारो को राशन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सिलाई मशीनें वितरित करना ,व्लड डोनेशन कैंप, बजीफे वितरित करना काबिल ए तारीफ है। सिध्धू साहब ने आए हूए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि हम आगे भी समाज सेवा के प्रोजेक्ट करते रहेंगे। इस मौके पर सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता, खुशपाल सिंह, मोहित सलूजा, रमेश कुमार कश्यप व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera