अमृतसर (प्रतीक) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन की आर्य युवती सभा द्वारा स्वामी श्रद्धानन्द जी के बलिदान दिवस को समर्पित विशेष वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन का प्रारम्भ गायत्री मन्त्र के जाप से हुआ। इस अवसर पर सुदर्शन कपूर (अध्यक्ष स्थानीय प्रबन्धकर्त्री समिति) मुख्य यजमान के रूप में तथा प्रि. डॉ. पुष्पिंदर वालिया उपस्थित रहे। प्रिं डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने सर्वप्रथम ईश्वर का धन्यवाद करते हुए अपने स्वागत संबोधन में ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’ के साथ सर्वमंगल की कामना की। आपने स्वामी श्रद्धानंद जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जी ने स्वामी दयानंद की वेदों की शिक्षाओं और सिद्धांतों पर आधारित गुरूकुल की शिक्षा का प्रसार किया और सन् 1902 में गुरूकुल कांगड़ी की स्थापना की। स्वामी जी ने ही सर्वप्रथम महात्मा गांधी को महात्मा नाम से सम्बोधित किया था। महर्षि दयानंद सरस्वती जी द्वारा स्थापित आर्य समाज से जुड़े लोग वास्तविक रुप से इसके सैनानी हैं। आर्य समाज का उद्देश्य सभी को आर्य बनाना है। इनकी कर्मठ कार्यव्यवस्था के फलस्वरूप डी ए वी संस्था लाहौर से प्रारम्भ होकर पूरे भारत में आज सहस्त्र शाखाओं में पल्ल्वित है। डी.ए.वी संस्थाएं आज भी शिक्षा के साथ-साथ आर्य समाज का प्रचार-प्रसार करने में निरन्तर जुटी हुई हैं। इंद्रपाल आर्य (प्रधान, आर्य समाज लक्ष्मणसर) जी ने आह्वान किया कि हम सब राष्ट्र के जागरूक प्रहरी बने। आर्य समाज ऐसे बलिदानी महापूरूषों की श्रृंखला है, जिन्होनें आर्य समाज के लिए अपना सर्वस्व त्याग दिया। हमें ऐसे महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। सुदर्शन कपूर, अध्यक्ष, स्थानीय प्रबन्धकर्त्री समिति ने हवन के सफल समापन पर प्रिंसिपल डॉ. वालिया और स्टॉफ के सदस्यों को बधाई दी और इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि स्वामी श्रद्धानंद जी ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। कॉलेज के संगीत विभाग द्वारा मधुर भजन “मेरे मन के गोपाल भजो ओम” की प्रस्तुति दी गई। मंच संचालन प्रो. डॉ. अनीता नरेंन्द्र, द्वारा किया गया। इस अवसर पर, संदीप आहूजा, गौरव तालवार, आर्य समाज शक्ति नगर, अनिल विनायक, आर्य समाज लारेंस रोड इंद्रपाल ठुकराल आर्य समाज पुतलीघर, प्रिं. डॉ. पल्लवी सेठी और कॉलेज के टीचिंग व नॉन टीचिंग के सदस्य तथा सभी आफिस बियरर्ज़ उपस्थित रहें।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera