पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र 02 में खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र 02 में खेल दिवस का भव्य आयोजन प्राचार्य रविंदर कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के अतिथि श्री जेo डीo गुरू (पूर्व प्राचार्य के o वि o संगठन) व सतविंदर कौर (सेवानिवृत्त शिक्षिका के o वि o संगठन) रहे। प्राचार्य रविंदर कुमार ने सबका स्वागत करके खेलों को जीवन में आवश्यक बताया। खेल शिक्षिका नीलम सहगल व योग शिक्षिका रितिका के निर्देशन में मनोरंजक दौड़, साइकिल दौड़, रस्साकस्सी, योग गतिविधियों का आयोजन करवाया गया। मुख्य अतिथि जेo डीo गुरू ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करके खेलों को शिक्षा का पूरक अंग बताया।

उन्होंने सभी को खेलों में भाग लेने की भी अपील की। सतविंदर कौर ने अपने संबोधन में खेलों से स्वस्थ भारत के लक्ष्य की प्राप्ति को प्राप्त करने का रास्ता बताया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, गिद्दा, भांगड़ा, कत्थक, जुंबा और एक्शन गीत की सुंदर प्रस्तुति करके खेलों के महत्व को प्रदर्शित किया। उपप्राचार्य उग्रमोहन यादव ने प्रतिभाग करने के लिए सबका आभार व्यक्त किया।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *