Breaking News

डीएवी कॉलेज जालंधर की एनएसएस इकाई और रेड रिबन क्लब ने विश्व एड्स दिवस मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर की एनएसएस इकाई और रेड रिबन क्लब ने प्राचार्य डॉ राजेश कुमार के दिशा निर्देश में विश्व एड्स दिवस मनाया। इस अवसर पर स्थानीय बस्तियों में जाकर उन लोगों को साफ सफाई, स्वास्थ्य और एड्स महामारी के बारे में जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने जनसामान्य को नारे लगाकर एड्स संक्रमण से बचने के लिए प्रेरित किया। समन्वयक डॉ साहिब सिंह ने इस दिन के महत्त्व पर अपने विचार रखें और बस्तियों में रहने वाले लोगों को साफ सफाई के साथ-साथ इस महामारी से संक्रमित होने के कारणों प्रति सचेत किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो विवेक शर्मा ने कहा कि एचआईवी विषाणुजन्य एड्स महामारी से संक्रमित होने के कारणों में असुरक्षित यौन संबंध और प्रयोग में लाई गई सूईयां का फिर से प्रयोग मुख्य हैं। इसलिए सचेत रहते हुए एड्स संबंधी मिथकों को नजरंदाज करते हुए हमें इससे संक्रमित लोगों से मानवीय व्यवहार करना चाहिए। प्रो गुरजीत कौर ने इस अवसर पर बस्तियों के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आवश्यक सामग्री भेंट की। प्रो गगन मदान ने सभी से सामूहिक शपथग्रहण करवाकर सभी को इससे बचने के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *