Breaking News

कविता सेठ के चुनाव प्रचार को देख विरोधियों की उड़ी नींद

आप प्रत्याशी कविता सेठ ने किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार, इलाका निवासियों का मिल रहा भरपूर समर्थन

जालंधर। वार्ड नंबर 57 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कविता सेठ को वार्ड के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने सोमवार को भी अपने वार्ड क्षेत्र में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। कविता सेठ के बढ़ रहे चुनाव प्रचार को देखकर विरोधियों की रातों की नींद उड़ गई है। सौरभ सेठ और कविता सेठ ने अपने परिवारों सदस्यों, रिश्तेदारों तथा समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे।

चुनाव प्रचार दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है, वहीं कांग्रेस देश विरोधी पार्टी है जो धर्म जाति के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जनता के हक में फैंसले लेकर पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने की जी तोड कौशिश कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 21 दिसंबर को पोलिंग बूथ पर जाकर आप के चुनाव चिन्ह झाडू का बटन दबाकर कविता सेठ को पार्षद बनाना है। आप प्रत्याशी के पति सौरभ सेठ ने कहा कि इलाके के लोगों के प्यार और आशीर्वाद से वार्ड-57 को भारी मतों से जीतेंगे। वार्ड की महिलाओं ने कविता सेठ को गले लगाते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया और कहा कि वह इस बार अपने वार्ड में कविता सेठ को भारी मतों से जिताएंगे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *