Breaking News

एच.एम.वी. में स्पोकन इंग्लिश एवं पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट कोर्स का समापन

जालंधर (अरोड़ा) :- एचएमवी स्किल्ड कोर्सेस हब द्वारा स्पोकन इंग्लिश एंड पर्सनैलिटी डिवैलपमैंट के 30 घंटे के कोर्स का समापन किया गया। यह कोर्स प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के निर्देशानुसार चलाया गया। कोर्स इंचार्ज रितु बजाज ने बताया कि कोर्स के पाठ्यक्रम में काफी विषयों को कवर किया गया जिनमें बेसिक ग्रामर एंड वोकैबलरी, फोनैटिक्स, कनवरसेशनल इंग्लिश, लिसनिंग, स्पीकिंग एंड राइटिंग अभ्यास, रोल प्ले, ग्रुप डिस्कशन, उच्चारण आदि शामिल थे। पढ़ाने के लिए विभिन्न प्रक्रियाएं अपनाईं गईं जिसमें इंटरएक्टिव डिस्कशन, आडियो-वीडियो तथा प्रैक्टिकल अभ्यास शामिल थे। एचएमवी स्किल्ड कोर्स हब के इंचार्ज बीनू गुप्ता ने कहा कि इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने सदैव प्रोत्साहन देने के लिए प्राचार्या डॉ. सरीन का धन्यवाद किया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने इंचार्ज एवं छात्राओं को बधाई दी तथा कहा कि अंग्रेजी बोलने से आपके व्यक्तित्व में निखार आता है तथा इससे रोजगार में भी सहायता मिलती है। कोर्स के रिसोर्स पर्सन ज्योति शर्मा व गुरप्रीत कौर चौहान थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *