Breaking News

एच.एम.वी. में कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग कैटप्रो के सर्टीफिकेट प्रोग्राम का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग कामर्स एंड मैनेजमेंट के कासर्म क्लब द्वारा कंप्यूटराइज्ड अकाउटिंग कैटप्रो के 30 घंटे की अवधि के सर्टीफिकेट प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रोग्राम एचएमवी स्किलड कोर्स हब के अन्तर्गत इंजीनियरो वल्र्ड इंस्टीट्यूशन जालंधर के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। राहुल पुरी इस प्रोग्राम के रिसोर्स पर्सन थे। बी.कॉम तथा बी.वॉक की कुल 52 छात्राओं ने इसमें भाग लिया। विभागाध्यक्षा मीनू कोहली ने ग्रीन प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। कोर्स कोआर्डिनेटर एवं कामर्स क्लब की इंचार्ज बीनू गुप्ता ने बताया कि इस कोर्स को आयोजित करने का उद्देश्य छात्राओं को कंप्यूटराइज्ड अकाउटिंग का अनुभव देना है। राहुल पुरी ने छात्राओं को विभिन्न अकाउटिंग सॉफ्टवेयर की जानकारी दी तथा कैटप्रो के माध्यम से कंपनी बनाना, बिल बनाना, बैंक एंट्री, स्टॉक हैंडलिंग तथा खर्चों का लेखा-जोखा देखना आदि की जानकारी दी। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि इस कोर्स को करने से छात्राएं डिजीटल अकाउटिंग के क्षेत्र में लाभान्वित हुई हैं। डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप कौर ने भी कामर्स विभागाध्यक्षा को बधाई दी। इस अवसर पर डीन स्टूडैंट वैलफेयर बीनू गुप्ता, आंचल महाजन, कोर्स इंचार्ज व अन्य फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित थे।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *