अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल प्रयास में दी राशन समग्री

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों को राशन देने के तहत प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में दिव्यांग बच्चों के स्कूल प्रयास में फल ,स्वीट्स व स्नेक्स वितरित किए और दोपहर का भोजन करवाया। ऐली जगन नाथ सैनी इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर थे। अस्सिटेंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा ने क्लब प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में फूड फार हंगर,जरूरतमंद लोगों की आंखों के ऑपरेशन करवाने, मैडिकल कैंप, स्कूलों में स्टेशनरी, कंबल वितरित करना, छात्रों को आर्थिक मदद, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य करना काबिल ए तारीफ है। वी डी जी 2 एन के महेंद्रू व जगन नाथ सैनी ने भी संबोधित किया। फुल्ल ने सभी आए हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया। सभी सदस्यों ने मनमीत सैनी को उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर वी डी जी 2 एन के महेंद्रू, असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा, सचिव पी के गर्ग, रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, सीनियर सदस्य ऐम ऐल गुप्ता, ऐ के बहल, हर्षवर्धन शर्मा,जयदेव मल्होत्रा, सेवा सिंह, नरेंद्र शर्मा, राज कुमार नैयर, प्रिसिंपल मेडम, स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *