Breaking News

एक कदम विश्व गुरु भारत की ओर’ थीम पर वार्षिक समारोह का आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू डिफेंस कॉलोनी, जालंधर में “एक कदम विश्व गुरु भारत की ओर” नाम से वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

स्कूल प्रिंसिपल बबीता शर्मा और सभी स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। इस अवसर पर सभी छात्र और उनके अभिभावक मौजूद थे। छात्रों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, और भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया। छात्रों ने भव्य नाटक भी प्रस्तुत किया,

जिसमें उन्होंने प्राचीन भारतीय संस्कृति और वर्तमान भारत के उपर झलकियां प्रस्तुत की और समाज की बुराइयों जैसे मोबाइल का कम उपयोग, नशे को खत्म करना, पर्यावरण को बचाना, महिला सशक्तिकरण आदि को समाप्त करने का संदेश दिया। समारोह का मुख्य विषय छात्रों में सकारात्मकता फैलाना था। इस मौके संगीता चोपड़ा ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और सभी छात्रों को अपने माता-पिता का सम्मान करने और उनकी आज्ञा मानने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के मंत्र और मोबाइल की लत से मुक्ति का संदेश — दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंवरदीप सिंह भाटिया का प्रेरणादायक व्याख्यान

जालंधर/अरोड़ा – दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *