जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर के सिक्लड कोर्सेस हब द्वारा ‘हारमनी विद गिटार’ कोर्स आयोजित किया गया। इस कोर्स की अवधि 40 घंटे की थी। कोर्स के रिसोर्स पर्सन सैमुअल (पेशेवर गिटारवादक) थे। एचएमवी स्किल्ड कोर्सेस हब के इंचार्ज बीनू गुप्ता ने बताया कि इस कोर्स की फीस 2500/- रुपए निर्धारित की गई थी। यह कोर्स संगीत (वादन) विभाग की प्रमुख अमनप्रीत कौर के अन्तर्गत आयोजित हुआ। इस कोर्स में बाहरी लोगों को भी गिटार सीखने की अनुमति थी। लड़कियो के साथ-साथ लड़के भी इस कोर्स का हिस्सा बन सकते थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि आजकल हमारे देश के युवाओं को सभी प्रकार के कौशल से सशक्त बनाना अति आवश्यक है। यह पाठ्यक्रम इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कोर्स की सफलता के लिए बीनू गुप्ता व अमनप्रीत कौर को बधाई दी।
Check Also
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वृंदावन धाम के लिए बस की रवाना
कहा, पंजाब सरकार पवित्र धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा करवाकर बुजुर्गों के सपने पूरे कर …
Jiwanjot Savera