कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने विशेष अभियान 4.0 में भाग लिया

मंत्रालय ने 23 स्वच्छता अभियान चलाए

दिल्ली/जालंधर (ब्यूरो) :- कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने 02.10.24 से 31.10.24 तक विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान के दौरान मंत्रालय और क्षेत्रीय तथा संबद्ध कार्यालयों ने लंबित मामलों को कम करने और अन्य पहचाने गए कार्यों को निपटाने जैसे उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए। विभिन्न उपलब्धियों को नियमित आधार पर एससीडीपीएम पोर्टल, ट्विटर हैंडल आदि पर अपलोड किया गया। मंत्रालय के सभी कार्यालयों तथा निकायों ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और ‘भागीदारी स्वच्छता’ के साथ 23 स्वच्छता अभियान चलाए। मंत्रालय ने कुल 2810 फाइलों की समीक्षा की जिनमें से 1781 फाइलों को हटा दिया गया। निर्धारित की गई सभी ई-फाइलों की भी समीक्षा की गई। 3 संसदीय आश्वासनों और 573 सार्वजनिक शिकायतों का समाधान किया गया। कार्यस्थल में स्वच्छ और अनुकूल परिवेश सुनिश्चित करने के लिए पुरानी और अनुपयोगी वस्तुओं का निपटान किया गया।

About admin

Check Also

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *