Breaking News

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने श्री गुरु रविदास जी महाराज कम्युनिटी हाल 120 फुटी रोड की चारदीवारी का काम शुरू करवाया

सुशील रिंकू विधायक रहते साल 2021 में सरकार से दिलवाया था 2.60 करोड़ रुपए का ग्रांट

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर के पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुशील रिंकू के अथक प्रयासों से श्री गुरु रविदास महाराज जी कम्युनिटी हाल की चारदीवारी का काम शुरू हो गया। इस कम्युनिटी हाल के लिए विधायक रहते सुशील रिंकू ने 2.60 करोड़ रुपए सरकार से दिलवाया था। जालंधर के 120 फुटी रोड पर श्री गुरु रविदास महाराज जी कम्युनिटी हाल की चारदीवारी बनाने का काम शुरू हो गया है। सुशील रिंकू ने चारदीवारी के काम को शुरू करवाया।

इससे पहले सुशील रिंकू ने साल 2021 में तत्कालीन कैप्टन सरकार से इस कम्युनिटी हाल के लिए 2.60 करोड़ रुपए ग्रांट दिलवाया था। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने चारदीवारी की नींव रखते हुए कहा है कि श्री गुरु रविदास महाराज जी कम्युनिटी हाल से सभी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज के आशीर्वाद से यह काम पूरा हो रहा है। इसके लिए पिछले कई साल से उनकी टीम मेहनत कर रही है। इस मौके पर सुशील रिंकू के साथ मदन जालंधरी, करतारचंद, त्रिलोक सिंह, मास्टर रतन लाल, प्रताप सारंगल, मंगाराम सारंगल, सुखदेव थापा समेत इलाके के कई गणमान्य मौजूद थे।

About admin

Check Also

भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह

पंजाब को नशामुक्त करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : अमित शाहजालंधर में पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *