अमृतसर (प्रदीप) :- आज डाक विभाग द्वारा पंजाब डाक परिमंडल की रेसलिंग टीम के चयन हेतु अमृतसर डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर प्रवीण प्रसून की देखरेख में रेसलिंग के ट्रायल अखाड़ा कृष्ण पहलवान (P&T) टप्पई रोड अमृतसर में करवाये गए जिसमे पंजाब के विभिन्न डाक मंडल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डाक विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न खेलों के लिए टीमो का चयन कर डाक विभाग के कर्मचारियों को प्रतियोगिता हेतु आगे भेजा जाता है। आज उक्त कार्यक्रम में डाक विभाग की ओर से प्रवीण प्रसून प्रवर अधीक्षक डाकघर अमृतसर मंडल, विदित अग्रवाल निरीक्षक डाकघर, मनीष शर्मा डाक सहायक व अखाड़े की ओर से खिलाड़ियों के चयन हेतु कमल किशोर प्रधान, वरदान भगत, शंकर पहलवान, अक्षय पहलवान मौजूद रहे।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera