अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई

दिल्ली/जालंधर (ब्यूरो) :- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में दिनांक 14.11.2024 को हिंदी भाषा का मानकीकरण और देवनागरी लिपि पर एक हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई। व्याख्याता के रूप में केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो की लेखा शरीन, सहायक निदेशक को आमंत्रित किया गया था। शरीन ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सत्र का आरंभ किया और हिंदी भाषा की विकास यात्रा, उसके मानकीकरण की प्रक्रिया और देवनागरी लिपि की वैज्ञानिकता को कई रोचक उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए कार्यशाला को रोचक व आकर्षक बनाए रखा। कार्यशाला में मंत्रालय के साथ साथ अधीनस्थ कार्यालय के भी अधिकारी/कर्मचारीगण शामिल थे।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *