पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने श्री गुरुद्वारा तल्हण साहिब में मत्था टेका, सुख-शांति और सौहार्द के लिए किया अरदास

श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें करुणा, दया और विनम्रता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं – रिंकू
श्री गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर सुशील रिंकू ने दी बधाई

जालंधर (अरोड़ा) :- श्री गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर भाजपा नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने श्री गुरुद्वारा तल्हण साहिब समेत जिले के कई गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। रिंकू ने गुरु नानक जयंती की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें करुणा, दया और विनम्रता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए सदैव से प्रेरित करती आ रही हैं। सुशील रिंकू ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें समाज सेवा करने और अपनी धरती को और उत्कृष्ट बनाने के लिए भी प्रेरित करती आई हैं। हमें श्री गुरु नानक देव जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज में सेवाभाव की भावना से काम करना चाहिए। जालंधर में आज श्री गुरु नानक देवी जी के गुरु पर्व को धूमधाम से मनाया गया। हर साल की तरह गुरु के प्रकाश पर्व उमंग और उल्लास से मनाया गया। जालंधर में स्थित शहर के सबसे पुरानी गुरुद्वारों में से एक, गुरुद्वारा श्री तल्हण साहिब में आज भव्य आयोजन किया गया। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक कर सुख शांति और सौहार्द के लिए अरदास किया।

About admin

Check Also

खेड़ा वतन पंजाब दियां: आशा सैनी ने शूटिंग क्षेणी में जीता गोल्ड मेडल

चंडीगढ़ (अरोड़ा) :- पंजाब में चल रही खेड़ा वतन पंजाब दियां में जिला मोहाली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *