जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालन्धर की छात्रा आरती कौशिक ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एम.ए. संस्कृत चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम में 1256/1600 अंक प्राप्त करके जहां विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पाया, वहीं छात्रा किरण कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1214/1600 अंक प्राप्त करके विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर सम्मानित करते हुए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वेदों को पढ़ने और उनमें निहित विज्ञान को समझने के लिए संस्कृत विषय का ज्ञान अनिवार्य है। इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो ऋतु तलवाड़, प्रो. विवेक शर्मा, प्रो. मोनिका को बधाई दी।
Check Also
‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील
जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …
Jiwanjot Savera