जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने गुरुवार को जालंधर में अलग-अलग जगह छठ पूजा में हाजरी लगवाई। उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए छठ महापर्व की प्रदेशवासियों को बधाई दी। केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि ‘लोक आस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता आज सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर्व पर लोगों को मंगलकामना। छठी मैया की कृपा से हमरे प्रदेश में सबके जीवन में सुख खुशहाली बनी रहे यही मेरी छठ मईया से प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि छठी मैय्या सभी का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण करें। उन्होंने कहा कि छठी मैया आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें। इस अवसर पर मोहिंदर भगत के साथ वीरेश मिंटू, सुदेश भगत, दीपक संधू, नरिंदर प्रधान, रवि भगत, कुलदीप गगन, संजीव भगत, गुरनाम सिंह एवं अन्य मौजूद थे।
Check Also
‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील
जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …
Jiwanjot Savera