गोल्डन बड्स स्कूल,जालंधर द्वारा प्रथम वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया

जालंधर/अरोड़ा: – गोल्डन बड्स स्कूल,जालंधर द्वारा प्रथम वार्षिक उत्सव, के एल सहगल मेमोरियल, जालंधर में भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू हुआ और इसमें बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस आयोजन का सफल संचालन गोल्डन बड्स स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू वधावन और निदेशक विमल वधावन के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर जालंधर के विधायक बावा हैनरी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष गौरव मागो, पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति व्यापार मंडल के सचिव नीरज मागो, वारियाना गांव के पूर्व सरपंच और पूर्व सैनिक अधिकारी राजेश, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमित दत्ता उपस्थित थे। इन प्रतिष्ठित अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाया। जालंधर की डी फायर अकादमी के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर दीपक और अजय महोदय के नेतृत्व में कार्यक्रम के दौरान 2 वर्ष के छोटे बच्चों और सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नृत्य, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हर प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियों की गड़गड़ाहट से भर दिया और बच्चों की मेहनत व शिक्षकगणों के समर्पण की झलक हर प्रस्तुति में देखने को मिली।मुख्य अतिथि बावा हैनरी ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और स्कूल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनकी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और आयोजन की सफलता के लिए स्कूल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।इस आयोजन के सफल समापन पर सभी अतिथियों और माता-पिता ने प्रधानाचार्य, निदेशक, शिक्षकगणों एंव बच्चों के उत्साह और प्रयासों की सराहना की।

About admin

Check Also

आम आदमी पार्टी ने गुरदीप सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सनातन सेवा समिति के दोआबा जोन सचिव नियुक्त

जालंधर/अरोड़ा, 23 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *