के.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने चैंपियन बन विद्यालय को किया गौरवान्वित

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- के.एम.वी. की खिलाड़ी छात्राएं विभिन्न खेलों में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ सदा विद्यालय को गौरवान्वित करती आ रही है. इस ही श्रृंखला में वॉलीबॉल टीम ने ज़िला स्तरीय पंजाब खेड मेला टूर्नामेंट में अपनी शानदार प्रदर्शन के साथ चैंपियन बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया. वॉलीबॉल टीम के द्वारा दिखाई गई अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना एवं समर्पण को सभी के द्वारा बेहद सराहा गया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी खिलाड़ी छात्राओं देवांशी, महकप्रीत, सहजप्रीत, हरमनप्रीत, नवदीप, सानिया, मनजोत, कमलप्रीत, रंजीत और अजोबन को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी निरंतर सफलता के पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया. इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने पर डॉ. देवेंद्र सिंह, अध्यक्ष, फिज़िकल एजुकेशन विभाग, मनप्रीत कौर तथा कोच तेजिंदर सिंह के द्वारा किए जाते प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।

About admin

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल की राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में शानदार जीत

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल, जालंधर के खिलाड़ियों ने 28 सितंबर से 1 अक्टूबर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *