Breaking News

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के नन्हे बच्चों ने किए गुरुद्वारा साहिब के दर्शन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स के नन्हे बच्चों को गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए ले जाया गया। बच्चों को इस धार्मिक स्थल पर ले जाने का उद्देश्य उनमें धार्मिक प्रवृत्ति को जागृत करना, उनमें आध्यात्मिक व नैतिक मूल्यों का विकास करना है। सभी बच्चों ने बड़े अनुशासित ढंग से गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश किया, रुमाल से सिर ढककर श्री गुरु ग्रंथ साहब के सामने माथा टेका। बच्चों ने अपनी मीठी आवाज़ में मूल-मंत्र तथा ‘सतिनाम, श्री वाहेगुरु’ का जाप किया और फिर कीर्तन का श्रवण किया। कुछ बच्चों ने शबद-कीर्तन में अपना सहयोग भी दिया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह ने बच्चों को ‘नाम जपो, वंड छको, किरत करो’ का अर्थ समझाया‌। बच्चों ने दोनों हाथ जोड़कर प्रसाद लिया। अध्यापिकाओं ने बच्चों को सिक्ख गुरुओं द्वारा किए गए कार्यों, शिक्षाओं और उनके बलिदानों संबंधी जानकारी दी।

About admin

Check Also

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के मंत्र और मोबाइल की लत से मुक्ति का संदेश — दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंवरदीप सिंह भाटिया का प्रेरणादायक व्याख्यान

जालंधर/अरोड़ा – दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *