Thursday , 11 December 2025

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने मनाया दिपावली का पर्व

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवनजीत सिंह वालिया ने की आफिशियल विजिट

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अध्यक्षता में एक स्थानीय होटल में बड़ी धूम-धाम से मनाया दिपावली का त्यौहार। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऐली पवनजीत सिंह वालिया ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की, यह उनका अधिकारिक दौरा था। फंक्शन चेयरमैन विजय शर्मा ने मुख्य मेहमान व आए हुए सदस्यगण का स्वागत किया। सचिव पी के गर्ग ने क्लब के किए हुए प्रोजेक्ट्स पर प्रकाश डाला।पवनजीत सिंह वालिया, कुलविंदर फुल्ल व सभी सदस्यगण के साथ दीपक जला कर फंक्शन की शुरुआत की। अंजु सेतिया ने मुख्य मेहमान ऐली पवनजीत सिंह वालिया की जीवनी के वारे में विस्तार से जानकारी दी। वालिया साहब ने आपने संबोधन में क्लब की प्रसंसा करते हुए कहा समर्पण क्लब ईंटरनेशनल लेवल पर सबसे महत्वपूर्ण कार्य कर है। आप सभी जरूरतमंद लोगों के बीच झुग्गी झोंपड़ी बेसहारा लोगों के वीच जाकर उन के साथ दिपावली जरूर मनाएं। वी डी जी 2 एन के महेंद्रू, असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा,ट्रेजियर अशोक बजाज सभी ने आपने संबोधन में दिपावली की शुभकामनाऐ दी।प्रधान कुलविंदर फुल्ल ने भी सभी को शुभकामनाऐ दी। मास्टर औरव फुल्ल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया, इस अवसर पर फुल्ल साहब ने क्लब को सर्विस प्रोजेक्ट करने के लिए 21000/-रूपऐ का चेक भेंट किया।सभी बुजुर्ग सदस्यों ने औरव को आशीर्वाद दिया। ऐली सतविन्द्र कौर ने सभी का धन्यवाद किया। बाद में सभी सदस्यों ने भंगड़ा डाल कर खुशी मनाई। इस अवसर पर सचिव पी के गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज, पीआरओ मनोज कुमार, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी, डी सी टी हरमनदीप सिंह सहगल, अडवाईजर पूर्व प्रधान केवल शर्मा , कन्वीनर संजीव गंभीर,फंक्शन चेयरमैन विजय शर्मा, रीजन चेयरमैन डी के छाबड़ा, राकेश चावला, राजेन्द्र आनंद, विनोद कुमार कौल, लोकेश बजाज, हर्षवर्धन शर्मा एंव सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए। फंक्शन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Check Also

ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜ) ਜਸਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸੈਨਿਕ ਬੋਰਡ ਮੋਗਾ ਦੀ ਕੀਤੀ ਤਿਮਾਹੀ ਮੀਟਿੰਗ

ਸਾਬਕਾ ਸੈਨਿਕਾਂ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵਚਨਬੱਧ-ਏ.ਡੀ.ਸੀ. ਜਸਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੋਗਾ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *