सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय अंध विद्यालय में मनाया गया विश्व दृष्टि दिवस

दृष्टि को संजोना, जीवन को संजोना है: वाइस चेयरपर्सन: संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा राष्ट्रीय अंध विद्यालय, बसंत विहार जालंधर के विद्यार्थियों के साथ विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। इस मौके ग्रुप वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा एवं ग्रुप के विभिन्न स्कूल शाखाओं के विद्यार्थी शामिल थे। जिसका मूल कारण छात्रों में दृष्टिहीन लोगों के प्रति एक सकारातमक एवं मददगार व्यवहार पैदा करना था।

अंध विद्यालय के विद्यार्थियों ने आध्यात्मिक एवं प्रेरक गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किए। उनकी प्रतिभा सभी के लिए एक प्रेरणीय थी। इस मौके अंध विद्यालय के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें फल और कम्बल वितरित किए गए। चोपड़ा ने छात्रों के साथ मिलकर नेत्रदान का संदेश पुरे समाज में दिया एवं कहा की दृष्टि को संजोना ही जीवन को संजोना है।

Check Also

सीटी ग्रुप में ‘कलर्स 2026’ इंटर-कॉलेज फिएस्टा का भव्य आयोजन

रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम- 70 से अधिक कॉलेजों के छात्रों की उत्साहपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *