Breaking News

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर में एन .सी .सी. द्वारा लगाया गया तीन दिवसीय शिविर

जालंधर (अरोड़ा) :- एल.के . सी.डब्ल्यू.जालंधर के एन.सी.सी .विभाग ने मानव संसाधन मंत्रालय, कर्नल एम.एस. सचदेव (2 पी. बी. गर्ल्स बी. एन.) तथा ए .एन.ओ. लेफ्टिनेंट (डॉ.) रुपाली राज़दान के कुशल मार्गदर्शन के तहत ‘ स्वच्छ भारत दिवस’ मनाने के लिए 3 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 23, 24 और 1 अक्टूबर 2024 को आयोजित किया गया जिसमें कविता पाठ और नारा लेखन प्रतियोगिता के साथ साथ कॉलेज परिसर और उसके आसपास सफाई अभियान चलाया गया। ‘कचरे से कला’ नामक गतिविधि भी करवाई गई जिसमें कैडेटों ने कार्डबोर्ड से मास्क बनाए और एन.एस.एस. के साथ एक संयुक्त रैली का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डाॅ. नवजोत ने विभाग और कैडेट्स द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

Check Also

पूर्व कैबिनेट मंत्री चूनी लाल भगत का निधन, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर, आज 10 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

जालंधर/अरोड़ा – पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता चूनी लाल भगत जी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *