Breaking News

पीर बाबा बोहड़ी वाला जी के सालाना शिंझ मेले में पहुंचे ओ.पी. सोनी, विजेता पहलवानों को बांटे पुरस्कार

अमृतसर (प्रदीप) :- पीर बाबा बोहड़ी वाला जी के सालाना शिंझ मेले के अवसर पर हिम्मतपुरा में आयोजित विशाल दंगल एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कुश्ती मुकाबलों का शुभारंभ करवाया और विजेता पहलवानों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दंगल कमेटी द्वारा श्री ओम प्रकाश सोनी को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। सोनी ने दंगल कमेटी और क्षेत्रवासियों का इस सम्मान एवं स्नेह के लिए धन्यवाद किया। ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि पंजाब की समृद्ध खेल एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने में शिंझ मेलों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे दंगल और कुश्ती मुकाबले हमारी युवा पीढ़ी को अपनी मिट्टी, पारंपरिक खेलों और संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और नशे से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। सोनी ने पीर बाबा बोहड़ी वाला जी के सालाना शिंझ मेले के शानदार आयोजन के लिए दंगल कमेटी और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों को हमेशा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद विकास सोनी, पार्षद अमित कुमार विक्की, परमजीत चोपड़ा, विशाल भास्कर, जसविंदर सिंह राजा, दलजीत सिंह, सन्नी, राजिंदर सिंह गब्बर और राजू भाटिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Check Also

साईं दास ए.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होगा गोल्डन जुबली एलुमनी मीट “मिलनी 2026”

1975 तक के पास-आउट विद्यार्थियों को पुराने साथियों और शिक्षकों से पुनः जुड़ने का मिलेगा …