के. एम. वी की होनहार छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने पी के एफ़ भारद्वाज लीडर्स एंड सॉल्यूशन्स के द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में टॉप पोज़िशन्स हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जल संरक्षण, न्याय में देरी, महिलाओं की समाज मे स्थिति इत्यादि सामयिक विषयों पर आयोजित इस भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षा संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया। टॉप फाइव पोज़िशन्स पर चुने गए प्रतिभागियों में कन्या महाविद्यालय की छात्राओं अंकिता (बी. कॉम(ऑनर्स) पांचवा सेमेस्टर) तथा काजल (एम कॉम) तृतीय सेमेस्टर ने स्थान प्राप्त किया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र के साथ दोनों छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । एम. ए इंग्लिश तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं चाहतप्रीत तथा अगम ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया और उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।उल्लेखनीय है कि अंकिता और काजल को आयोजकों के द्वारा आगामी राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए भी चुना गया।विद्यालय की लिटरेरी टीम की इन प्रतिभावान छात्राओं एवं उनका मार्गदर्शन करने वाले प्राध्यापकों को विद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा ने इस सराहनीय उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी।

About admin

Check Also

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय सेना की अपने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *