सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय फेविक्रिल आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का संचालन अनुभवी फैशन डिजाइनर सुश्री रितु लाल ने किया। उनका स्वागत कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रोहन शर्मा और एच.ओ.डी. फैशन डिजाइनिंग पूजा घई ने किया।

विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न प्रकार की कला गतिविधियां सीखीं। जिसमें पहले दिन विद्यार्थियों ने पाउचिंग और शॉपिंग बैग पेंटिंग सीखी, दूसरे दिन विद्यार्थियों ने दिवाली की सजावट के बारे में सीखा और अंतिम दिन विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग प्रस्तुत की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रोहन शर्मा और सभी स्टाफ सदस्यों ने विशेष अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कॉलेज की इस पहल की सराहना की और विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *